नई दिल्ली ; वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में भव्य कार्यक्रम होंगे। सात नवंबर को 150 ऐतिहासिक स्थानों पर वंदे मातरम् गीत का गायन होगा, जिसमें भाजपा के सभी नेता अपने अपने स्थानों पर वंदे मातरम् की गीत का गायन करेंगे।
भाजपा मुख्यालय में बुधवार को प्रेसवार्ता में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 7 नवंबर से 26 नवंबर तक वंदे मातरम् गायन अभियान की घोषणा की है, जिसमें कारगिल से अंडमान निकोबार के सेलुलर जेल तक 150 स्थलों पर सामूहिक गायन होगा। उन्होंने कहा कि 8 से 26 नवंबर तक देश भर में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें निबंध प्रतियोगिताएं, चित्रकला प्रदर्शनी, स्कूलों में कार्यक्रम भी शामिल होंगे।
7 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में वंदे मातरम गायन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। उसके बाद वे वाराणसी में अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वे नई वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और स्थानीय भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे।
Pravar Bani www.pravarbani.in