Uncategorized

घाटशिला उपचुनाव: झामुमो में मंथन तेज, सोमेश सोरेन के नाम पर बनी सहमति

रांची: राज्य की राजनीति में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी की विस्तारित केंद्रीय समिति 15 अक्टूबर को रांची में होने वाली बैठक में प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर …

Read More »

घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियों की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा

घाटशिला। झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव की तैयारियों को लेकर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने रविवार को कोल्हान प्रमंडल के वरिष्ठ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस उपचुनाव के लिए बनाए सभी 300 मतदान केंद्रों को मॉडल बूथ के रूप …

Read More »

जिंदगी नामा ऑटो अक्का” – महिलाओं की सुरक्षा और सेवा की मिसाल

चेन्नई की सड़कों पर चलने वाली एक ऑटो रिक्शा सिर्फ सफर का जरिया नहीं, बल्कि सुरक्षा और संवेदना का प्रतीक बन चुकी है। 50 वर्षीय पी. वी. राजी अशोक, जिन्हें लोग प्यार से “ऑटो अक्का” कहते हैं, पिछले 25 वर्षों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए समर्पित हैं। राजी दिन हो या रात, कभी भी किसी महिला यात्री को राइड …

Read More »

घाटशिला उपचुनाव को लेकर भाजपा ने गुड़ाबांधा में आयोजित किया कार्यकर्ता सम्मेलन

घाटशिला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि घाटशिला उपचुनाव झारखंड को दलालों, बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों से बचाने का चुनाव है। वे शनिवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गुड़ाबांदा में आयोजित भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद …

Read More »

बेंगाबाद में नाबालिग जोड़े की चोरी-छिपे शादी, प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर की गई रस्में

बेंगाबाद : बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत कंडुआगढ़ा गांव में शनिवार को एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने कानून को धत्ता बताते हुए एक नाबालिग लड़का और लड़की की जबरन शादी करा दी। बताया जा रहा है कि दोनों किशोर जमुआ थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव के रहने वाले हैं। घटना बीती देर रात की है, जब ग्रामीणों ने …

Read More »

कभी मर्चेंट नेवी ऑफिसर रहे राहुल ने मशरूम खेती से बनाई 2 करोड़ की कंपनी

केरल। कभी मर्चेंट नेवी में ऑफिसर रहे राहुल गोविंद की जिंदगी एक परिवारिक समस्या के बाद पूरी तरह बदल गई। नौकरी छोड़कर जब वे अपने घर केरल लौटे, तो उन्होंने सोचा कि खुद और अपनी माँ को व्यस्त रखने के लिए कुछ नया किया जाए। इसी सोच के साथ उन्होंने मशरूम खेती की दिशा में कदम रखा। राहुल ने पास …

Read More »

झारखंड में एलजेपी (रामविलास) ने मनाई स्व. राम विलास पासवान की पुण्यतिथि,

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक और पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय राम विलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड प्रदेश इकाई की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पासवान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित …

Read More »

झारखंड में 9 अक्टूबर तक बारिश, 11 अक्टूबर से शुरू होगी मानसून की विदाई

रांची, : राजधानी रांची सहित झारखंड के अधिकांश जिलों में 9 अक्टूबर तक हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 और 9 अक्टूबर को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। 10 अक्टूबर के बाद मौसम साफ होने लगेगा और ठंडक का असर महसूस किया …

Read More »

दलमा की शान ‘रजनी’ का मना 16वां जन्मदिन, बच्चों संग खेलकर जताई खुशी

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी की पहचान बन चुकी मादा हाथी ‘रजनी’ का 16वां जन्मदिन मंगलवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर वन विभाग की ओर से स्थानीय ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे माहौल में उत्सव और खुशी का रंग छाया …

Read More »

प्रदेश भाजपा ने मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जीवनगाथा रामायण के रचयिता, आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, रांची में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और …

Read More »