Pravar Bani

झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो–2026 में उमड़ी आगंतुकों की भीड़, आधुनिक तकनीक और मशीनरी रही आकर्षण का केंद्र

रांची। रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो–2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को आगंतुकों की भारी भीड़ देखने को मिली। खनन, निर्माण, भारी मशीनरी, उपकरण और अत्याधुनिक तकनीकों से जुड़े स्टालों पर दिनभर उत्साहपूर्ण चहल-पहल बनी रही। आगंतुकों ने विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के स्टालों …

Read More »

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की पुत्री नम्रता त्रिपाठी मेयर पद की उम्मीदवार घोषित

पलामू। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के पुत्री नम्रता त्रिपाठी कांग्रेस पार्टी की ओर से मेदिनीनगर नगर निगर में मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित की गई हैं। जेलहाता स्थित होटल आरडीएस रमाडा में कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। व्यवसायी संघ सहित अन्य संगठनों ने अपना समर्थन दिया। कांग्रेस की पलामू जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने …

Read More »

नामांकन से नतीजे तक खर्च की निगरानी, तीन दौर में होगी प्रत्याशियों की जांच

रांची : निकाय चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले चुनाव खर्च पर इस बार राज्य निर्वाचन आयोग की कड़ी निगरानी रहेगी। आयोग ने जहां चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा पहले ही तय कर दी है, वहीं तय सीमा से अधिक खर्च न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए व्यय पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही …

Read More »

यूजीसी के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतर कर स्वर्ण महासंघ ने जताया विरोध

पूर्वी सिंहभूम। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के हालिया फैसलों के विरोध में गुरुवार को स्वर्ण महासंघ के आह्वान पर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकजुट होकर केंद्र सरकार एवं यूजीसी की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूजीसी की ओर से जारी किए गए नए नियम और नीतियां न केवल …

Read More »

झारखंड के 25 वर्षों के सफर को नई दिशा देगा मजबूत और बहुआयामी बजट: मुख्यमंत्री

रांची। झारखंड राज्य 25 वर्षों का सफर तय कर चुका है। ऐसे में इस बार राज्य के लिए मजबूत, संतुलित और बहुआयामी बजट की आवश्यकता है, जो इस युवा राज्य की अपार संभावनाओं को आकार दे सके। यह बातें गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री मंत्रालय में आयोजित अबुआ दिशोम बजट संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने …

Read More »

रास्ता बंद किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

धनबाद। सदर अस्पताल के मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया। अधिवक्ताओं के पेन डाउन के कारण धनबाद कोर्ट परिसर में न्यायिक कार्य ठप हो गया। इससे न्यायालय आने वाले आम वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार एसोसिएशन के अनुसार सदर अस्पताल परिसर से …

Read More »

राज्यपाल ने झारखंड माइनिंग और कंस्ट्रक्शन शो का किया उद्घाटन, बाेले-देश के खनन क्षेत्र में झारखंड की भूमिका अहम

रांची। ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में प्रभात तारा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय “द्वितीय संस्करण झारखंड माइनिंग एवं कंस्ट्रक्शन शो–2026” का उद्घाटन गुरूवार काे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक एवं खनिज संसाधनों से अत्यन्त समृद्ध राज्य है और देश के खनन क्षेत्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश …

Read More »

मोदी बोले—व्यवधान नहीं, समाधान से ही आगे बढ़ेगा देश

नई  दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों से संसद का कार्य सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग का आग्रह करते हुए कहा है कि आज समय व्यवधान का नहीं बल्कि समाधान का है और देश के विकास में लाभकारी परिणाम देने के लिए सभी को इस समय का उपयोग करना चाहिये। श्री मोदी ने संसद की कार्यवाही …

Read More »

आर्थिक सर्वेक्षण: अनिश्चित वैश्विक हालात में भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में गुरुवार को प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को वैश्विक अनिश्चितताओं के समुद्र में अपने दम पर मजबूती से आगे बढ़ते जहाज के रूप में दर्शाया गया है और अगले वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 6.8-7.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया गया है। सर्वेक्षण …

Read More »

यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक, केंद्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा वाले नियम, 2026 पर अगले आदेश तक रोक लगा दी। न्यायालय ने इन नियमों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके कई प्रावधान अस्पष्ट हैं और उनका दुरुपयोग किया जा सकता है। अदालत ने यह भी संकेत दिया …

Read More »