हजारीबाग। जंगली हाथियों को सुरक्षित वन क्षेत्र में वापस भेजने के मिशन पर निकली वन विभाग की क्यूआरटी टीम (हाथी भगाव टीम) के सदस्य जो बांकुड़ा से हजारीबाग आ रहें थे। इसी दौरान टीम एक दुर्घटना का शिकार हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, टीम अपनी गाड़ी से हाथियों को खदेड़ने जा रही थी, तभी चरही घाटी के नीचे रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वन विभाग की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । और कई घायल हो गए हैं। वहीं अस्पताल ले जाने के दौरान दो वन कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है ।
Pravar Bani www.pravarbani.in