किसान सम्मान निधि: पीएम मोदी ने जारी की 18,000 करोड़ की किस्त

कोयंबटूर ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के तहत 9 करोड़ किसानों को 18,000 करोड़ रुपये जारी किए।किसान सम्मान निधि की राशि जारी करने के बाद श्री मोदी ने यहां आयोजित कोडिसिया व्यापार मेला परिसर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में दक्षिणी राज्यों के 5,000 से अधिक किसान और विभिन्न किसान संघों के सदस्य शामिल हुए। इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक किसान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें विभिन्न कृषि उत्पादों और नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर उन्होंने किसान संगठनों के सदस्यों के साथ व्यापक बातचीत की। सदस्यों ने उन्हें कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों के बारे में अवगत कराया। किसान संगठन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद रही ।

About Pravar Bani